3 साल की मासूम से दरिंदगी,पुलिस की पकड़ से भागा आरोपी आक्रोशित लोंगो ने किया चक्काजाम

Editor in cheif
4 Min Read

कटनी (संवाद)। जिले के कैमोर पुलिस थाना अंतर्गत एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमे एक प्लांट के कर्मचारी ने 3 साल की मासूम बच्ची के हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। जिसके बाद इलाके के लोंगो में आक्रोश व्याप्त है। लोंगो ने घटना के बाद आरोपी को भी पकड़ लिया था और पुलिस को घटना सूचना दी गई। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर मासूम के परिजन और स्थानीय लोगों ने पूरी घटना बताई और आरोपी को पुलिस के हवाले किया लेकिन आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग निकला जिससे लोंग पुलिस के प्रति आक्रोशित हो उठे।वहीं मासूम बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल कैमोर थाना क्षेत्र के प्लांट अमेहटा में एक दरिंदे ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना प्रकाश में आई है। बीते रविवार की रात लगभग 3 बजे प्लांट का एक कर्मचारी अमेहटा की आदिवासी बस्ती में एक आदिवासी मासूम के साथ बलात्कार किया है। मासूम के परिजन रात लगभग 3 बजे उठे तो बच्ची नही थी। बहुत ढूंढने के बाद बच्ची आरोपी कर्मचारी के पास रोते बिलखते हुए मिली है। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची की हालत देखा तो तुरंत समझ गए।इस दौरान पूरी बस्ती और प्लांट में हल्ला मच गया था।कर्मचारी के इस हरकत से वहां के लोग आक्रोशित हो उठे और आरोपी को वही पकड़ लिया गया। 

घटना की जानकारी के बाद काफी देर से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।वही पुलिस ने लोंगो को कार्यवाही का आश्वासन देकर कार्यवाही करने लगी। लोंगो के पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस की लापरवाही और मामले में पर्दा डालने के कारण आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग निकला। पुलिस के इस रवैये से वहां के लोग आक्रोशित हो उठे और पुलिस और प्रशासन के नारेबाजी करने लगे।

आक्रोशित भीड़ ने किया चक्काजाम

मासूम से हैवानियत के बाद आक्रोशित लोंगो ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस व प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोंगो का कहना है कि इस मामले में पुलिस का रवैया शुरू से ही ढीला रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पर काफी देरी से पहुंची थी। वहीं लोंगो के द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने लापरवाही पूर्वक भगा दिया है। जब लोंगो ने आरोपी को पुलिस को सौंपा तब पुलिस ने हथकड़ी क्यो नही लगाई। पुलिस की इस मामले में कार्यवाही संदेहास्पद है। लोंगो को आक्रोशित होते देख मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिया जा रहा है लेकिन लोग मानने को तैयार नही है।लोंगो का कहना है कि ऐसे दरिंदे को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *