22 जनवरी तक रहेगा कोल्ड वार,शीतलहर के कहर से बढ़ेगी ठिठुरन

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। उमरिया जिले सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में 22 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ने के आसार है।इसी के साथ शीतलहर से पूरे दिन ठिठुरन बनी रहेगी।कई जिलों में ठंड और कोहरे के कारण पाला पड़ने की संभावना है जिससे चना,दलहन आदि फसलो को नुकसान होने की संभावना है।

एक पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर मध्यप्रदेश सहित कई राज्यो में कोल्ड वार शुरू हुआ है। इसके अलावा कई राज्यो में बारिश के कारण भी ठंड बढ़ी है।पूरे दिन शीतलहर चलने से जहां पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है।वही शाम होते ही तापमान बड़ी तेजी से नीचे गिर रहा है। मध्यप्रदेश में तो फिलहाल बारिश नही हुई है।लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इसके पहले 3 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रदेश में भीषण ठंड का कहर रहा है। बीच मे मौसम ने करवट ली और तापमान में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी शुरू हुई थी कि एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

फिलहाल 22 जनवरी तक पूरे मध्यप्रदेश के साथ अन्य कई राज्यो में कोल्ड वार जारी रहेगा। जिसमे दिनभर शीत लहर और कुछ जिलों में पाला पड़ने के आसार है।मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना बनेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *