उमरिया/मानपुर (संवाद)। उमरिया जिले के मानपुर में होली पर्व की खुशियां मातम में उस वक्त तब्दील हो गई जब यह सूचना मिली कि मानपुर के 3 युवको की पानी मे डूबने से मौत हो गई हैं।
दरअसल कोरोना के चलते लोंगो ने बीते 2 वर्ष होली नही मनाई थी, कोरोना के कारण लोग अपने घरों से तक नही निकले थे,इस वर्ष जब सबकुछ ठीक है इसलिए लोंगो में इस बार होली को लेकर काफी उत्साह देखा गया।इस बार लोंगो ने जमकर होली खेली है। लेकिन अनहोनी कब हो जाये किसी को पता नही, खुशियां कब मातम में तब्दील हो जाये, और मानपुर में यही हुआ।