सीएम शिवराज सपत्नीक बांधवगढ़ के महुआ कोठी में की रात्रि विश्राम सुबह जंगल सफारी का उठाया लुफ्त,बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों का किया दीदार

Contents
उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कल अचानक शहडोल दौरे पर पहुंचे हुए थे और 15 नवंबर को आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जन्मदिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद सीएम शिवराज उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे और ताज ग्रुप के रिसोर्ट महुआ कोठी में रात्रि विश्राम किया है और सुबह जंगल सफारी के लिए निकले हैं।दरअसल शहडोल जिले के लालपुर में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन किया गया है जहां पर आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू भी पधार रही हैं इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तैयारियों का जायजा लेने अचानक शहडोल पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।उसके पश्चात सीएम शिवराज सिंह चौहान उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे और ताज ग्रुप के रिसोर्ट महुआ कोठी में रात्रि विश्राम की है। सुबह वह जंगल सफारी के लिए निकले है जहां उन्होंने बाघ सहित कई जंगली जानवरों का दीदार किया है और जंगल का लुफ्त उठाया है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही हैं।
Photo:google
Leave a comment