सतना लोकसभा में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की लगी कतार

Editor in cheif
2 Min Read

सतना (संवाद) सतना लोकसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। लिहाजा सतना लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है। भाजपा ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा उर्फ डब्बू द्वारा वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जाती है यही कारण है कि गुरुवार को भोपाल में दो दर्जन से अधिक कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर

जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है उनमें सबसे पहला नाम नागौद विधानसभा से कई बार कांग्रेस के विधायक रह चुके यादवेंद्र सिंह का नाम शामिल है। यादवेंद्र सिंह के पुत्र यतेंद्र सिंह पप्पू और उनकी पत्नी प्रतिभा यतेंद्र सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रह चुके सुधीर सिंह तोमर

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रह चुके सुधीर सिंह तोमर सतना के पूर्व महापौर पुष्कर सिंह जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह सेठी रमाकांत शुक्ला देवदत्त सोनी पूर्व डीएसपी फूल सिंह टेकाम मैहर के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह लालू, मैहर मंडी के पूर्व अध्यक्ष मलाई राम चौधरी और रीवा के पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल पूर्व जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं।

जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह

इन सभी नेताओं ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के हाथों बीजेपी की सदस्यता ली है।

लगातार एक के बाद एक भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस नेताओं की वजह से एक ओर जहां कांग्रेससी खेमा खाली नजर आने लगा है वहीं भाजपा मजबूत दिखने लगी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *