एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में आर्थिक आधार पर आरक्षण और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर करणी सेना के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज 8 जनवरी रविवार को भोपाल आंदोलन बुलाया गया था।जिसमे करणी सेना के लाखों सदस्य शामिल होने की खबर है।

करणी सेना के इस आंदोलन से शिवराज सरकार संकट में नजर आ रही है। सरकार का प्रयास था कि यह आंदोलन नही होने पाए और किसी कदर उसे रोका जाय। इसके लिए सरकार ने रणनीति भी बनाई थी। आवागमन के साधन ट्रेन को बंद किया गया था, जिससे प्रदेश भर के माई के लाल पहुंच ही नही पाए।इधर सरकार ने माई के लालों को भोपाल शहर में घुसने से रोकने के लिए आज सुबह से भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेटिंग कराई गई थी।सरकार इस आंदोलन किसी भी कीमत में नही होने देना चाहती।
