शहडोल (संवाद)। जिले के एक सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ 29 वर्षीय शिक्षक ने एक 14 वर्षीय छात्रा को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। स्कूल से अलग हो जाने के बाद भी छात्रा से जुड़ाव रहा है।शिक्षक के द्वारा मौका मिलते ही उसे अपने घर बुला लेता या फिर उसके घर खुद चला जाता और अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। बालिका कक्षा 9वीं में पढ़ रही थी। फिर एक दिन अचानक लड़की लापता हो गई और गांव के ही एक कुएं में उसका शव मिला।
पुलिस जांच में सामने आया कि शिक्षक ने बालिका को कोई जंगली जहरीला फल खिलाकर मार डाला है और मौत के बाद बालिका का शव कुएं में फेंक दिया ताकि वह हत्या के आरोप से बच सके। हत्या करने का कारण बालिका का गर्भवती होना और शादी के लिए दबाव बनाना है।
