शहडोल (संवाद)। जिला मुख्यालय शहडोल की नगर पालिका परिषद मैं आज 14 अक्टूबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम जयसवाल ने 39 वार्डों वाली नगर पालिका में 21 वोट पाकर नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है वही सत्ताधारी दल बीजेपी के उम्मीदवार प्रेम कुमार सोनी को 18 वोट ही मिल सके। 3 वोट से पीछे रही भाजपा के पास अब हाथ मलने के सिवाए और कोई दूसरा चार नहीं रहा।

