कटनी (संवाद)। मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव कुछ ही महीने बाद नवंबर में होने जा रहे हैं जिसमें प्रदेश की प्रमुख पार्टियां प्रत्याशी के चयन को लेकर दी विचार-विमर्श शुरू कर दिया है इस बीच कटनी जिले के विजयराघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन बीजेपी विधायक संजय पाठक ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय के सामने मंच से घोषणा की है कि वह आगामी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका मानना है कि वह एक बार घर-घर सर्वे कराएंगे, सर्वे में अगर उन्हें 51% लोंगो के द्वारा चुनाव लड़ने के लिए कहा जाता है तभी वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। अन्यथा वह चुनाव से बाहर हो जाएंगे।
