रीवा (संवाद)। मध्यप्रदेश के रीवा के पास एनएच 30 में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमे बस में सवार 15 लोंगो की मौत हो गयी है। जबकि 50 यात्री घायल है। पहाड़ी पर उतरते समय बस गिट्टी से भरे ट्रक से जा टकराई और पलट गई है। हादसे की जानकारी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट करते हुए जांच के निर्देश दिए है।
दीवाली मनाने घर लौट रहे थे मजदूर
मध्य प्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण बस हादसा हो गया। इसमें15 लोगों की मौत हो गई। 50 यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।