उमरिया (संवाद)। पावन पर्व होलिकोत्सव के अवसर पर उमरिया पुलिस रात भर मुस्तैद रही पूरे जिले सहित नगर में होलिका दहन एरिया, गली चौराहों और तिराहों पर पुलिस के जवान तैनात थे। इसके अलावा पुलिस वाहन द्वारा लगातार गस्त भी की गई। जिले के एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा स्वयं मॉनिटरिंग करने के साथ पूरे नगर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं शहडोल जोन के एडीजी डीसी सागर देर रात उमरिया पहुंचे और नगर के प्रमुख जगहों का निरीक्षण किया।

इसी के साथ एडीजी डीसी सागर, एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा, एएसपी श्रीमती रेखा सिंह, टीआई कोतवाली सुंदरेश मराबी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और सभी से शांतिपूर्ण ढंग से और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की वहीं यह भी समझाईस दी गई कि रात्रि में इधर-उधर न घूमे, नशा न करे।जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।

हालांकि होलिकोत्सव पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से और भाईचारे के साथ मनाया गया है कहीं भी किसी प्रकार की लड़ाई झगड़ा और न कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई जानकारी मिली है।
पुलिस का मानवीय चेहराः एनएच में फंसे परिवार की पुलिस ने की सहायता
