राज्य स्तरीय शालेय हैडबॉल प्रतियोगिता में जिले के 52 बालक बालिकाओं का हुआ चयन

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)।आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देश पर शिवपुरी में 18 नवंबर से 21नवंबर 2022 तक  आयोजित राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उमरिया जिले के 52 बालक बालिकाओं का चयन 14 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में  शहडोल संभाग के दल में किया गया हैं।शहडोल संभाग का दल शिवपुरी में अपना खेल अभियान आज जीत के साथ प्रारंभ किया दल के प्रबंधक  अरूण भट्ट हैं।
गौरतलब है कि इसके पूर्व भी भारत की सब से बड़ी खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया पंचकुला हरियाणा जेसे बड़े राष्ट्रीय खेल महोत्सव में जिले के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। शहडोल संभाग के दल में चयनित सभी खिलाड़ी नगर पालिका स्टेडियम में खेल और युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शक जिला पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं  जिला खेल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के निर्देशन पर जिला खेल प्रशिक्षक कृष्णा झरिया , जिला हैंडबॉल संघ के प्रशिक्षक आकाश बर्मन, आर सी स्कूल की प्रशिक्षक शैली शुक्ला,सेंट्रल अकादमी के प्रशिक्षक सोमेश सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी दुर्गेश साहू,से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। जिले की इस उपलब्धि पर कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार बर्मन, स्कूल शिक्षा विभाग के शेख सलीम, मुकेश झरिया, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रकाश कुशवाहा,विवेक सिंह शिव प्रताप पाल आदि ने सभी चयनित खिलाडि़यों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *