महिला से छेड़छाड़ मामला: बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से पूंछे सवाल, इधर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने जताई नाराजगी,आरोपी विधायक का किया पुतला दहन

Editor in cheif
6 Min Read
भोपाल (संवाद)। कांग्रेस के 2 विधायकों की कारसथानी ने पूरी कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।महिला के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद रेल्वे पुलिस सागर ने दोनों विधायकों के ऊपर महिला से बदसलूकी और छेड़छाड़ करने पर धारा 354  के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वही इस हाई प्रोफाइल मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल पूछे हैं। वहीं इस पूरे मामले में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
दरअसल रीवा से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में एक अकेली महिला यात्रा कर रही थी। उसी कोष में कांग्रेस पार्टी के दो विधायक जिसमें सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और अनूपपुर जिले के कोतमा से विधायक सुनील सराफ भी यात्रा कर रहे थे। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान शराब के नशे में विधायकों ने उनके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की है। महिला के द्वारा यात्रा के दौरान ही इस पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दी गई थी। जिसके बाद महिला के पति ने देश के प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्विटर के माध्यम से पूरी घटना से अवगत कराते हुए मदद मांगी गई थी।
महिला के पति के द्वारा ट्विटर के माध्यम से की गई शिकायत के बाद सागर रेलवे स्टेशन में महिला पुलिसकर्मी सहित रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने यात्रा करने वाली महिला से संपर्क किए और पूछताछ करने के बाद महिला ने पूरी घटना बयां की है। जिसमें वह उन दोनों विधायकों पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद इस हाईप्रोफाइल मामले में पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। महिला के बयान के आधार पर रेलवे पुलिस सागर ने कांग्रेस के विधायकों के ऊपर महिला से छेड़खानी और बदसलूकी करने पर धारा 354 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की है।
बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से पूछे सवाल
इधर सुबह होते ही कांग्रेस विधायकों के द्वारा किए गए कृत्य की खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। मामला राजनीतिक पार्टी से जुड़ा होने के कारण इसमें सियासत भी होना जरूरी है। मौके की नजाकत को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उस पीड़ित बहन को न्याय जरूर मिलेगा हम उसके साथ है। वही उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली यहां पर भी एक लड़की के साथ कांग्रेश के विधायकों ने जो हरकत की है उस पर आप और आपकी पार्टी क्या कार्यवाही करेंगी। कांग्रेस का चाल और चरित्र यही है।

Contents
भोपाल (संवाद)। कांग्रेस के 2 विधायकों की कारसथानी ने पूरी कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है।महिला के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद रेल्वे पुलिस सागर ने दोनों विधायकों के ऊपर महिला से बदसलूकी और छेड़छाड़ करने पर धारा 354  के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वही इस हाई प्रोफाइल मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल पूछे हैं। वहीं इस पूरे मामले में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।दरअसल रीवा से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में एक अकेली महिला यात्रा कर रही थी। उसी कोष में कांग्रेस पार्टी के दो विधायक जिसमें सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और अनूपपुर जिले के कोतमा से विधायक सुनील सराफ भी यात्रा कर रहे थे। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान शराब के नशे में विधायकों ने उनके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की है। महिला के द्वारा यात्रा के दौरान ही इस पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दी गई थी। जिसके बाद महिला के पति ने देश के प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्विटर के माध्यम से पूरी घटना से अवगत कराते हुए मदद मांगी गई थी।महिला के पति के द्वारा ट्विटर के माध्यम से की गई शिकायत के बाद सागर रेलवे स्टेशन में महिला पुलिसकर्मी सहित रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने यात्रा करने वाली महिला से संपर्क किए और पूछताछ करने के बाद महिला ने पूरी घटना बयां की है। जिसमें वह उन दोनों विधायकों पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद इस हाईप्रोफाइल मामले में पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। महिला के बयान के आधार पर रेलवे पुलिस सागर ने कांग्रेस के विधायकों के ऊपर महिला से छेड़खानी और बदसलूकी करने पर धारा 354 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की है।बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से पूछे सवालइधर सुबह होते ही कांग्रेस विधायकों के द्वारा किए गए कृत्य की खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। मामला राजनीतिक पार्टी से जुड़ा होने के कारण इसमें सियासत भी होना जरूरी है। मौके की नजाकत को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उस पीड़ित बहन को न्याय जरूर मिलेगा हम उसके साथ है। वही उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली यहां पर भी एक लड़की के साथ कांग्रेश के विधायकों ने जो हरकत की है उस पर आप और आपकी पार्टी क्या कार्यवाही करेंगी। कांग्रेस का चाल और चरित्र यही है।पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने जताई नाराजगीइस पूरे मामले की जानकारी पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ को होने बाद उन्होंने नाराजगी जताई है। कमलनाथ ने दोनों विधायक सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा और अनूपपुर जिले के कोतमा विधायक सुनील सराफ से जवाब तलब किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से बातचीत कर इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद दोनों विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी।आरोपी विधायक का पुतला दहनट्रेन में यात्रा के दौरान महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में घिरे अनूपपुर जिले के  कोतमा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ के विरोध में अनूपपुर जिले के कोतमा में भाजपा के पदाधिकारियों ने  विधायक सुनील सराफ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रैली निकालकर  पुतला दहन किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता कमलनाथ से सुनील सराफ को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।विधायको ने कहा आरोप बेबुनियादइस मामले में आरोपी विधायकों कहना है कि उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने महिला के साथ किसी भी प्रकार की ना तो बदसलूकी की है और ना ही छेड़खानी की है। उन्होंने कहा कि महिला हमारी सीट पर बैठी थी इस बात को लेकर महिला से पूछने पर थोड़ा विवाद जरूर हुआ था। लेकिन उसके साथ छेड़खानी जैसी कोई भी बात सरासर गलत है। शराब के नशे में होने की बात पर उन दोनों विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल भी शराब नहीं पी थी, पुलिस चाहे तो इसके लिए उनका मेडिकल चेकअप करा ले। उन्होंने इस पूरे मामले पर विपक्षी दल की चाल बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष उन्हें इस मामले में  षडयंत्र पुर्वक फसाना चाहती है।
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने जताई नाराजगी
इस पूरे मामले की जानकारी पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ को होने बाद उन्होंने नाराजगी जताई है। कमलनाथ ने दोनों विधायक सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा और अनूपपुर जिले के कोतमा विधायक सुनील सराफ से जवाब तलब किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से बातचीत कर इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद दोनों विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी विधायक का पुतला दहन

ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में घिरे अनूपपुर जिले के  कोतमा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ के विरोध में अनूपपुर जिले के कोतमा में भाजपा के पदाधिकारियों ने  विधायक सुनील सराफ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रैली निकालकर  पुतला दहन किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता कमलनाथ से सुनील सराफ को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
विधायको ने कहा आरोप बेबुनियाद
इस मामले में आरोपी विधायकों कहना है कि उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने महिला के साथ किसी भी प्रकार की ना तो बदसलूकी की है और ना ही छेड़खानी की है। उन्होंने कहा कि महिला हमारी सीट पर बैठी थी इस बात को लेकर महिला से पूछने पर थोड़ा विवाद जरूर हुआ था। लेकिन उसके साथ छेड़खानी जैसी कोई भी बात सरासर गलत है। शराब के नशे में होने की बात पर उन दोनों विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल भी शराब नहीं पी थी, पुलिस चाहे तो इसके लिए उनका मेडिकल चेकअप करा ले। उन्होंने इस पूरे मामले पर विपक्षी दल की चाल बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष उन्हें इस मामले में  षडयंत्र पुर्वक फसाना चाहती है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *