मवेशियों को चरा रहे चरवाहे पर बाघ ने किया हमला,गम्भीर हालत में बृद्ध को अस्पताल में कराया भर्ती

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र धमोखर अंतर्गत रायपुर बीट में मवेशियों को चराने जंगल के नजदीक गए चरवाहे पर टाइगर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टाइगर रिजर्व प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में घायल चरवाहे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी अनुसार बाघ ने मवेशी संचालक रतन चौधरी के पालतू मवेशी बैल को किल किया था। इस खबर के बाद मवेशी पालक स्थानीय सकरिया निवासी रतन पिता धम्मा चौधरी उम्र 44 वर्ष अपने भतीजे दीपचंद रैदास एवम अपने भाई महिपाल रैदास के साथ घटना स्थल पहुंचा और बाकी मवेशियों को स्थल से पृथक करने का प्रयास करने लगा।इसी दौरान झाड़ में छिपा टाइगर हमला कर दिया।इस घटना में रतन चौधरी गम्भीर रुप से घायल हो गया है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र धमोखर अंतर्गत रायपुर बीट में मवेशियों को चराने जंगल के नजदीक गए चरवाहे पर टाइगर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टाइगर रिजर्व प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में घायल चरवाहे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।घटना के संबंध में जानकारी अनुसार बाघ ने मवेशी संचालक रतन चौधरी के पालतू मवेशी बैल को किल किया था। इस खबर के बाद मवेशी पालक स्थानीय सकरिया निवासी रतन पिता धम्मा चौधरी उम्र 44 वर्ष अपने भतीजे दीपचंद रैदास एवम अपने भाई महिपाल रैदास के साथ घटना स्थल पहुंचा और बाकी मवेशियों को स्थल से पृथक करने का प्रयास करने लगा।इसी दौरान झाड़ में छिपा टाइगर हमला कर दिया।इस घटना में रतन चौधरी गम्भीर रुप से घायल हो गया है।दोपहर लगभग 4 बजे हुई इस घटना के बाद शाम करीब 5.30 बजे घायल को पार्क अमला जिला अस्पताल लाया है।जहाँ चिकित्सक केसी सोनी के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि रायपुर बीट में अक्सर एक बाघिन की मूवमेंट देखी जाती है जो अपने शावकों को लेकर वन क्षेत्र की ओर विचरण करती क़ई बार देखी गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसी बाघिन ने चरवाहे रतन पर हमला किया होगा।हालांकि आधिकारिक रूप से हमलावर टाइगर की पुष्टि नही हो सकी है। बाघ के इस हमले में घायल रतन चौधरी का सिर एवम पीठ गम्भीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।इस मामले में डिप्टी रेंजर तिहार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर त्वरित घायल को जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ फिलहाल उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
दोपहर लगभग 4 बजे हुई इस घटना के बाद शाम करीब 5.30 बजे घायल को पार्क अमला जिला अस्पताल लाया है।जहाँ चिकित्सक केसी सोनी के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि रायपुर बीट में अक्सर एक बाघिन की मूवमेंट देखी जाती है जो अपने शावकों को लेकर वन क्षेत्र की ओर विचरण करती क़ई बार देखी गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसी बाघिन ने चरवाहे रतन पर हमला किया होगा।
हालांकि आधिकारिक रूप से हमलावर टाइगर की पुष्टि नही हो सकी है। बाघ के इस हमले में घायल रतन चौधरी का सिर एवम पीठ गम्भीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।इस मामले में डिप्टी रेंजर तिहार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर त्वरित घायल को जिला अस्पताल लाया गया है,जहाँ फिलहाल उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *