मंत्री मीना सिंह ने की जनसुनवाई, इधर विधायक की अनुशंसा पर 44 हितग्राहियों को दो लाख 20 हजार रूपये स्वीकृति

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और मध्यप्रदेश शासन की जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आज मंगलवार को अपने निवास पर जनसुनवाई की है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और मध्यप्रदेश शासन की जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आज मंगलवार को अपने निवास पर जनसुनवाई की है।मानपुर विधानसभा क्षेत्र और जिले के अन्य जगहों से पहुंचे लोगो से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और परेशानियों को सुनकर त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री मीना सिंह के पास ग्राम बिजौरी, बम्हनगवां,बरबसपुर, सरसवाही,मानपुर सहित पाली तहसील और जिलेभर से लोग पहुंचे हुए थे। जिस पर उन्होंने सभी के बैठने की व्यवस्था कराई और बारी-बारी, एक के बाद एक की शिकायत और समस्याओं को सुनी है। जिसके बाद उन्होंने उनके निराकरण के लिए अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर जरूरतमंदो को नियम के तहत योजनाओ का लाभ देने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।इधर विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी ने 44 हितग्राहियों को अति गरीब होने, ईलाज हेतु 2 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
मानपुर विधानसभा क्षेत्र और जिले के अन्य जगहों से पहुंचे लोगो से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और परेशानियों को सुनकर त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री मीना सिंह के पास ग्राम बिजौरी, बम्हनगवां,बरबसपुर, सरसवाही,मानपुर सहित पाली तहसील और जिलेभर से लोग पहुंचे हुए थे। जिस पर उन्होंने सभी के बैठने की व्यवस्था कराई और बारी-बारी, एक के बाद एक की शिकायत और समस्याओं को सुनी है। जिसके बाद उन्होंने उनके निराकरण के लिए अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर जरूरतमंदो को नियम के तहत योजनाओ का लाभ देने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इधर विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी ने 44 हितग्राहियों को अति गरीब होने, ईलाज हेतु 2 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *