सतना (संवाद)। बीती रात्रि हुए भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 छात्रों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना में मृत युवक नागौद थाना क्षेत्र के वसुधा और खेरा के निवासी बताए जा रहे हैं। यह तीनों छात्र सागर में बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे, वह अपने किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में सतना जिले आए थे, जो लौटते समय देर रात्रि सतना-नागौद हाईवे सितपुरा के पास सड़क पर मृत पड़े मवेशी से टकरा जाने के कारण तीनों की मौत हो गई।
