भीषण सड़क हादसा: कार के हुए 2 टुकड़े,3 की मौत 2 की हालत गंभीर

Editor in cheif
2 Min Read
(संवाद)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में जहां तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोग घायल है। घायलों को उपचारार्थ समुदायिक स्वास्थ केंद्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार टाटा अल्ट्रोज अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर होने के बाद कार के दो टुकड़े हो गए। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार अनूपपुर से अमरकंटक जा रहे थे। बताया जाता है कि नई कार लेकर सभी लोग पूजा करने अमरकंटक जा रहे थे, तभी राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत रीवा अमरकंटक मार्ग करौंदी तिराहे के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलेत ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल भिजवाया।
सुबह लगभग 9 बजे में पेड़ में टाटा अल्ट्रोज़ कार टकराने से हुई बड़ी दुर्घटना गाड़ी हुई है कार के 2 टुकड़े हो गए हैं टाटा एल्ट्रोज गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिसमे 3 लोगों की मौके पर  मौत हो गई जिसमे 2 लड़की 1 लड़का शामिल है। वहीं 2 लोगो की हालत गंभीर है। बता दे कि हादसे के शिकार हुये लोग अनूपपुर के बिहारी शर्मा जो पहले जिला अस्पताल में ड्रेसर के पद पर पदस्थ थे जोकि अब सेवानिवृत्त हो चुके थे का परिवार है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *