बड़ी खबर:कैमोर और विजयराघवगढ़ में भाजपा का कब्जा,कांग्रेस नही जुटा सकी फार्म भरने का साहस, विधायक संजय पाठक की रही महत्वपूर्ण भूमिका

Editor in cheif
2 Min Read
कटनी (संवाद)। जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत कैमोर नगर परिषद और नगर परिषद विजयराघवगढ़ में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा पार्टी के द्वारा निर्विरोध चुनाव जीतने की बड़ी जानकारी मिल रही है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्यासी तक खड़ा करने में साहस तक नही जुटा सकी है।
जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के कैमोर और विजयराघवगढ़ नगर परिषद में प्रथम सम्मिलन औरअध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर प्रियांक मिश्रा के द्वारा आज का दिन नियत किया गया था। जिसके बाद आज  दोपहर 12 बजे तक दोनों ही नगर परिषदों में चुनाव निर्विरोध हुआ है। जिसमे कैमोर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार श्रीमती मनीषा अजय शर्मा एवं विजयराघवगढ़ नगर पंचायत में भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्यासी श्रीमती वसुधा मनीष मिश्रा ने निर्विरोध चुनाव जीता है।
इस मामले में खास बात यह कि दोनों नगर परिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार तक खड़ा करने की हिम्मत नही जुटा सकी। और बिना लड़े ही हार मान ली है। जबकि पार्षद के चुनाव में कई पार्षद कांग्रेस पार्टी के चुनकर आये थे।
इस पूरे मामले में स्थानीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।उनके द्वारा बनाई गई कुशल रणनीति की वजह से विजयराघवगढ़ और कैमोर में कांग्रेस पार्टी धराशायी हुई है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अंतर्कलह   के कारण वह अपना नामांकन फार्म तक नही भर पाई जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। 
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *