बड़ा हादसा: खदान धसकने से आधा दर्जन मजदूर हुए घायल,जिला चिकित्सालय में भर्ती

Editor in cheif
2 Min Read
जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बड़ी मोहनी पंचायत में छुही खदान धसकने से आधा दर्जन मजदूर घायल108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,पांच की हालत गंभीर,पुलिस अधीक्षक में घायलों से की मुलाकात।
उमरिया (संवाद)। जिले के नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बड़ी मोहनी में छुई खदान धसकने से आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं घायलों में चार महिला और दो पुरुष शामिल है घटना सोमवार की शाम पांच से छह बजे के बीच है ये सभी मजदूर छुही निकालने गांव के बाहर स्थित अघोषित मिट्टी खदान में मिट्टी निकालने गए थे जहां ऊपर से मिट्टी धसकने से सभी मजदूर दब गए मौके पर गांव के ही अन्य लोग मौजूद थे जिन्होंने आनन फानन में मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया और 108 एम्बुलेंस सहित पुलिस को सूचना दी,घटना की जानकारी के बाद एम्बुलेंस की मदद से पांच घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है शेष की हालत उपचार के बाद स्थिर है।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और घायल मजदूरों के उपचार का निरीक्षण किया घायलों में हीरा बाई, नेमती बाई,सरला बाई,सोहनलाल,एवं सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घटना की जानकारी के बाद जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक चार की सदस्य सावित्री सिंह में घायलों से मिलने जिला अस्पताल पंहुची हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *