प्रतीक रामचंद्राणी टीकमगढ़।
बाघेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं में लगने वाली भारी भीड़ पर अब चोरो की नजर है। आज शनिवार को टीकमगढ़ में श्री राम कथा प्रारंभ होना है कथा के पहले शहर में कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं तालाब स्थित प्रतापेश्वर मंदिर में एकत्रित हुई इस दौरान कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी हो गए। वहीं आयोजन समिति के सदस्यों ने दो महिला चोरों को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। लगभग एक दर्जन महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चैन गायब हुई है।
