पोहा फैक्ट्री में भीषण आग,काम कर रही 3 महिलाये जिंदा जली,सीएम शिवराज ने जताया दुख

0
137
उज्जैन (संवाद)। एमपी के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जिसमें एक पोहा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां काम कर रही 3 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 1 महिला की हालत गंभीर है जिसका इलाज हॉस्पिटल में चल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नगरनिगम की दमकल टीम ने किसी कदर आग पर काबू पाया है तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं घटना की जानकारी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Twit कर घटना पर दुख जताया है।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन के नागझिरी पुलिस थाना अंतर्गत पोहा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से वहां काम कर रही 3 महिलाओं के जिंदा जल जाने से मौत हो गई है । वहीं 1 महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक एसके शुक्ला ने बताया कि पोहा फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग से फैक्ट्री में काम करने वाली 3 महिलाएं जिंदा जल गई है। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फैक्ट्री में लगी आग पर दमकल की मदद से काबू पा लिया गया है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच की जा रही है कि फैक्टरी में आग किन कारणों से लगी है और फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा आग से बचाव संबंधी उपकरण मौजूद रहे है या नही इस मामले की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
घटना की जानकारी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने twit कर घटना पर दुख जताया है।उन्होंने कहा कि उज्जैन की पोहा फैक्ट्री में आग लगने से श्रमिको की मौत की खबर से आहत हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान दे और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहस प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here