पांच रूपये का लालच देकर नाबालिग से दुराचार करने वाले अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Editor in cheif
2 Min Read
प्रतीक रामचंद्राणी टीकमगढ़। 
जिले की जतारा थाना पुलिस ने 5 वर्षीय मासूम से दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 5 फरवरी की शाम घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हिमांशु भिंडिया ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि 5 फरवरी की शाम करीब 7 बजे 5 वर्षीय मासूम अपने घर से थोड़ी दूर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी गिरजा रैकवार (50) बच्ची को 5 रुपए का लालच देकर अपने घर के अंदर लेकर गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी को पीड़ित मासूम की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। सोमवार को रात करीब 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जतारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गिरजा रैकवार ग्राम घूरा की पहाड़ी पर हिंगलाज माता मंदिर के पास पहाड़ी पर छिपा था आरोपी छिपा था। जानकारी लगते ही पुलिस टीम ने पहाड़ी से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 363, 450 सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *