दो सड़क हादसे : चार लोग हुए घायल, ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित कार पलटी,108 ने घायलों को पहुंचाया जिला चिकित्सालय

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। आज जिले में दो सड़क हादसे में हुए, जहां 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक घटना करकेली के पास घटित हुई, जहां करकेली स्थित पेट्रोल टंकी में पेट्रोल लेने जा रहे परसेल गांव निवासी छोटू बैगा उम्र 25 वर्ष एवं दिलीप बैगा उम्र 30 वर्ष चार पहिया की भिड़ंत में घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार चार पहिया वाहन  अनियंत्रित हो गई, जिसकी वजह से दो पहिया वाहन की टक्कर हुई और सड़क हादसे का शिकार हो गए। वहीं टक्कर मारने वाली कार कुछ दूर आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, वहीं घायल दो मोटरसायकिल सवारों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया।
लोढ़ा के पास घटना में घायल दो व्यक्ति 
वहीं जिला मुख्यालय से लोरहा (खाले कठई) जा रहे बाइक सवार राजू रैदास उम्र 30 वर्ष एवं सन्तु रैदास उम्र 28 वर्ष हादसे का शिकार हुए हैं। घटना के बाद दोनो घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया कि उक्त दोनों घायल किसी कार्य से मुख्यालय आये थे, कार्य पूर्ण होने के बाद वापस अपने ग्रह ग्राम खाले कठई जा रहे थे, इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दोनो व्यक्तियों के शरीर के क़ई हिस्सों में चोटें बताई जा रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *