खरगोन (संवाद)। जिले के कोठड़ा में आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा के जन्म दिवस पर आयोजित दो दिवसीय मेले में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजाति कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हुंकार भरने वाले आदिवासी क्रांतिकारियों में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा।जहां-जहां अन्याय हुआ, वहां-वहां टंट्या मामा ने उस समय गरीबो की सहायता की है। जनजाति कार्य मंत्री मीना सिंह ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। शासन द्वारा सिंचाई से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़कों को लेकर लगातार कार्य जारी है। जनजाति कार्य मंत्री सुश्री सिंह मंच पर पहुंचने से पहले टंट्या मामा के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए साथ में साांसद ज्ञनेश्वर पाटिल, विधायक झूमा सोलंकी, पूर्व विधायक धूल सिंह डावर के साथ पौधारोपण किया।
