देश का नया बजट दीर्घ काल के लिए लाभकारी एवं विकास का बजट – भाजपा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष तबरेज खान

मोहम्मद शकील शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष तबरेज खान ने देश के नए बजट का स्वागत करते हुए इसे दीर्घकाल के लिए लाभकारी एवं विकास का बजट बताया।इस बजट से देश की अर्थ ब्यवस्था को मजबूती मिलेगी एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम और गतिमान होंगे। पी एम आवास योजना के तहत 80 लाख घरों का प्रावधान कर गरीब परिवारों को पक्का मकान एवं पक्का शौचालय देनें को निश्चित किया है। साथ ही नलजल एवं घरेलू गैस सुविधा का और अधिक विस्तार किये जाने की बात भी बजट में रखी गयी है। इस बजट का एक महत्वपूर्ण बिंदु यह भी है कि लगभग दो वर्ष की कोरोना महामारी के बावजूद देश की जनता पर टैक्स का बोझ नहीं बढ़ाया गया। इनकम टैक्स स्लैब को भी यथावत रखा गया है। आई टी आर में हुई गलती में दो साल तक सुधार संभव कर व्यापारियों को काफी सुविधा दी गई है। रेलवे क्षेत्र को ऐतिहासिक रूप से एक लाख 37 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है जो देश में अब तक का सर्वाधिक है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लगभग सभी क्षेत्रों में और तेजी से कदम उठाए जाएंगे। 2025 तक गांव-गांव इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को एमएसपी के जरिए 2.37 लाख करोड़ उनके खातों में ट्रांसफर किया जायेगा।
तबरेज खान ने कहा कि कुल मिलाकर बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो देश की जनता के लिए लाभप्रद एवं खुशहाली लाने वाला होगा।
Leave a comment