प्रतीक रामचंद्रानी टीकमगढ़ ।
जिले के मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में बीते दिन दूषित भोजन से अचानक डायरिया फैलने की शिकायत मिली है। जिसमे 2 बच्चियों की मौत की खबर है। इसके अलावा गांव के दर्जन भर से ज्यादा लोग उल्टी दस्त से बीमार बताये जा रहे है। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य अमला गांव पहुंचा है और डायरिया के प्रकोप से बीमार हुए लोंगो का इलाज शुरू किया गया है।
घटना की जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ के द्वारा डॉ प्रशांत जैन बीएमओ जतारा को दी गई तब उन्होंने अपनी टीम भेजकर घर घर जाकर दवाइयां देना प्रारंभ कर किया है। इसके अलावा जो व्यक्ति सीरियस थे उन्हें पंचायत भवन में बैठा कर दवाइयां दी गई।वहीं पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी में देखते ही देखते मरीजों की भीड़ लग गई जैसे ही सरपंच ने मुनादी करवाकर सभी गांव के लोगों को बताया तो वहां हुजूम लग गया।
