प्रतीक रामचंद्राणी टीकमगढ़।
जिले में मध्यप्रदेश आनंद राज्य संस्थान के तत्वाधान में तथा कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार जिले में चार दिवसीय आनंद उत्सव साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा 17 जनवरी 2023 से प्रारंभ से प्रारंभ होकर जिले की 24 ग्राम पंचायतों में 35 आनंदकों के साथ संचालित की गई। यात्रा का समन्वयन जिला प्रोग्रामर रीडर श्री नितिन बबेले एवं जिला आनंद सहयोगी श्री विवेक जक्कल के द्वारा किया गया।
आनंद उत्सव साइकिल यात्रा के दौरान लोगों के बीच आनंद सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण जन उपस्थित होकर आनंदकों की टीम का सहृदयता के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्ति, शिक्षा दीक्षा, हमारी परंपरागत विलुप्त लोक रीतियों, लोक परम्पराओं, लोक नृत्यों, के संरक्षण का संदेश देकर खेल गतिविधियां, गीत गायन सहित आनंद सभाओं का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि किस प्रकार भौतिक संसाधनों से आत्मिक सुख की प्राप्ति नहीं होती है। इसके लिए आत्मानुभूति जीवन में आनंद प्राप्त करने के विभिन्न आयामों एवं आनंद संस्थान द्वारा आनंद सभा, आनंद खेल, आनंद उत्सव व्यक्तित्व का निर्माण ग्रामीणों के बीच में जाकर उनको प्राचीन लुप्त हो रहे खेलांे, उनको आनंद करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की।

Contents
प्रतीक रामचंद्राणी टीकमगढ़।जिले में मध्यप्रदेश आनंद राज्य संस्थान के तत्वाधान में तथा कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार जिले में चार दिवसीय आनंद उत्सव साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा 17 जनवरी 2023 से प्रारंभ से प्रारंभ होकर जिले की 24 ग्राम पंचायतों में 35 आनंदकों के साथ संचालित की गई। यात्रा का समन्वयन जिला प्रोग्रामर रीडर श्री नितिन बबेले एवं जिला आनंद सहयोगी श्री विवेक जक्कल के द्वारा किया गया।आनंद उत्सव साइकिल यात्रा के दौरान लोगों के बीच आनंद सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण जन उपस्थित होकर आनंदकों की टीम का सहृदयता के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्ति, शिक्षा दीक्षा, हमारी परंपरागत विलुप्त लोक रीतियों, लोक परम्पराओं, लोक नृत्यों, के संरक्षण का संदेश देकर खेल गतिविधियां, गीत गायन सहित आनंद सभाओं का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि किस प्रकार भौतिक संसाधनों से आत्मिक सुख की प्राप्ति नहीं होती है। इसके लिए आत्मानुभूति जीवन में आनंद प्राप्त करने के विभिन्न आयामों एवं आनंद संस्थान द्वारा आनंद सभा, आनंद खेल, आनंद उत्सव व्यक्तित्व का निर्माण ग्रामीणों के बीच में जाकर उनको प्राचीन लुप्त हो रहे खेलांे, उनको आनंद करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की।साइकिल यात्रा में प्रथम दिवस कलेक्ट्रेट कार्यालय टीकमगढ़ से प्रारंभ होकर गणेशगंज मधुबन ग्राम पंचायत कुंडेश्वर मिनोरा ,चारपुवां ग्राम पंचायत तक साइकिल यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत द्वितीय दिवस 18 जनवरी 2023 को नया खेरा, मऊ घाट, बडोराघाट, अनंतपुरा, हीरानगर ग्रामपंचायत तक साइकिल यात्रा संचालित हुई, इसके बाद तीसरे दिवस में दिनांक 19 जनवरी 2023 को टीकमगढ़ से पपौरा, माडूमर, पठा मदनपुर ,अजनोर ग्राम पंचायतों तक संचालित हुई, इसमें मुख्य अथिति के तौर पर साहित्यकार फूलचन्द जैन, तैलंग, सेवानिवृत रामगोपाल रैकवार रहे जिन्होंने ग्रामीण पुरुषों एवं महिलाओं को आनंद संस्थान के बाबर अवगत कराया। इसके बाद साइकिल यात्रा के चतुर्थ दिवस दिनांक 20 जनवरी 2023 को टीकमगढ़ से हजूरी नगर ,धजरई, पपावनी, दरयावनगर, करमासनघाट, वैसा पहुंची, जहां पर हरिजन बस्ती वैसा में इस यात्रा का समापन किया गया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच सोनू तिवारी, हरिशरण समारी ने आनंद सभा को संबोधित किया तथा आनंदक पुरुषोत्तम यादव के द्वारा नशा मुक्ति पर ग्रामीणों को संकल्प दिलाया, इस साइकिल यात्रा के दौरान आनंद सभाओं का मंच संचालन प्रमोद कुमार नापित के द्वारा किया गया, इसमें मीडिया प्रभारी मुकेश सेन थे। इस अवसर पर साइकिल यात्रा में आनंदकों में रविन्द्र यादव, श्याम बिहारी कुम्हार, रामेश्वर कुम्हार, देव कुमार चढ़ार, संदीप कुम्हार, अमित यादव, रघुवीर यादव, प्रकाश चढ़ार, अक्षय खरया ,शिवानंद द्विवेदी,शंकर सिंह ठाकुर, वैदेही त्रिपाठी, रितु भट्ट, लखनलाल चढ़ार, आशीष पांडेय, राजीव मिश्रा, उमेश सिरवैया, दिनेश कांत भट्ट, कोमेश समेले, धर्मेंद्र झारखड़िया, आशाराम कुशवाहा, प्रमोद नापित, पुरुषोत्तम यादव सहित अनेक स्थानीय आनंदक उपस्थित रहे।
साइकिल यात्रा में प्रथम दिवस कलेक्ट्रेट कार्यालय टीकमगढ़ से प्रारंभ होकर गणेशगंज मधुबन ग्राम पंचायत कुंडेश्वर मिनोरा ,चारपुवां ग्राम पंचायत तक साइकिल यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत द्वितीय दिवस 18 जनवरी 2023 को नया खेरा, मऊ घाट, बडोराघाट, अनंतपुरा, हीरानगर ग्रामपंचायत तक साइकिल यात्रा संचालित हुई, इसके बाद तीसरे दिवस में दिनांक 19 जनवरी 2023 को टीकमगढ़ से पपौरा, माडूमर, पठा मदनपुर ,अजनोर ग्राम पंचायतों तक संचालित हुई, इसमें मुख्य अथिति के तौर पर साहित्यकार फूलचन्द जैन, तैलंग, सेवानिवृत रामगोपाल रैकवार रहे जिन्होंने ग्रामीण पुरुषों एवं महिलाओं को आनंद संस्थान के बाबर अवगत कराया। इसके बाद साइकिल यात्रा के चतुर्थ दिवस दिनांक 20 जनवरी 2023 को टीकमगढ़ से हजूरी नगर ,धजरई, पपावनी, दरयावनगर, करमासनघाट, वैसा पहुंची, जहां पर हरिजन बस्ती वैसा में इस यात्रा का समापन किया गया।
