उमरिया/भोपाल (संवाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज 31 मई को भोपाल के रविंद्र भवन में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण संपन्न किया गया। जिसमें उमरिया अनारक्षित महिला शहडोल अनारक्षित महिला अनूपपुर अनारक्षित महिला और कटनी जिला पंचायत के अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।
वहीं पूरे मध्य प्रदेश के 52 जिलों के जिला पंचायत के अध्यक्ष का आरक्षण किया जा चुका है जो कि निम्नानुसार है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के 52 जिला पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 14, ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं, 26 जिला पंचायत अनारक्षित वर्ग के खाते में गई है।

