कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी ने सम्हाली जिले की कमान,शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वन होगी प्राथमिकता

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)।जिले के नवागत कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने पूर्वान्ह में विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए जिले की कमान अपने हाथों में ली है। वे इसके पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भोपाल में संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा कलेक्टर श्री त्रिपाठी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। आपने उप सचिव स्वास्थ्य, संचालक एड्स कन्ट्रोल, सीईओ जिला पंचायत कटनी एवं हरदा तथा अपर कलेक्टर होशंगाबाद तथा विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर कार्य किया है।
कार्य भार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया तथा अपर कलेक्टर से कार्य विभाजन की जानकारी प्राप्त की। आपने कहा कि शासन व्दारा संचालित योजनायें विशेष कर हितग्राही मूलक योजनाओं को  पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी। कलेक्टर के पदभार लेने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया है।इसके अलावा अपर कलेक्टर अशोक ओहरी,सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ईला तिवारी तहसीलदार सतीश सोनी सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने कलेक्टर श्री त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ भेंट किया है।

Contents
उमरिया (संवाद)।जिले के नवागत कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने पूर्वान्ह में विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए जिले की कमान अपने हाथों में ली है। वे इसके पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भोपाल में संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा कलेक्टर श्री त्रिपाठी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। आपने उप सचिव स्वास्थ्य, संचालक एड्स कन्ट्रोल, सीईओ जिला पंचायत कटनी एवं हरदा तथा अपर कलेक्टर होशंगाबाद तथा विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर कार्य किया है।कार्य भार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया तथा अपर कलेक्टर से कार्य विभाजन की जानकारी प्राप्त की। आपने कहा कि शासन व्दारा संचालित योजनायें विशेष कर हितग्राही मूलक योजनाओं को  पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी। कलेक्टर के पदभार लेने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया है।इसके अलावा अपर कलेक्टर अशोक ओहरी,सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ईला तिवारी तहसीलदार सतीश सोनी सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने कलेक्टर श्री त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ भेंट किया है।बता दे कि 1998 में उमरिया जिला बनने के बाद बीते 24 सालों में यहां अभी तक 16 कलेक्टरों की पदस्थापना हो चुकी है। जिसमे कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी की पदस्थापना 17वे कलेक्टर के रूप में हुई है।
बता दे कि 1998 में उमरिया जिला बनने के बाद बीते 24 सालों में यहां अभी तक 16 कलेक्टरों की पदस्थापना हो चुकी है। जिसमे कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी की पदस्थापना 17वे कलेक्टर के रूप में हुई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *