शहडोल (संवाद)। देश की नामी कंपनी बिड़ला ग्रुप का ओरिएंट पेपर मिल (OPM) अमलाई के प्लांट में में बुधवार को सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा अचानक होने वाला हादसा नहीं बल्कि प्रबंधन की जानबूझकर लापरवाही के चलते हुआ है। हादसे में ब्लास्ट हुए टैंक पहले से ही जर्जर और क्षतिग्रस्त रहा है। जिसकी डेट भी काफी समय पहले एक्सपायर होने की जानकारी मिली है। हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत होने और कुछ कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। मामले में जिस तरीके से प्लांट प्रबंधन के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य कराते हुए एक श्रमिक को मौत के मुंह में धकेल दिया। इनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
