ऑनलाइन सट्टा में पुलिस की बड़ी कार्यवाही,1 करोड़ के लेखा जोखा सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Contents
कटनी (संवाद)। जिले के कटनी शहर में शिवा फॉर्चून कॉलोनी में माधवनगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है लगभग एक करोड़ के लेखा-जोखा के साथ 6 आरोपियों को क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खेलते पकड़ा है पुलिस के इस कार्यवाही से जिले भर में सट्टा खिलाने वालों और खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया है।दरअसल जिले के कटनी शहर में क्रिकेट का बड़ा ही हाईटेक ऑनलाइन सट्टा कई वर्षों से अलग-अलग जगहों पर संचालित किया जाता रहा है। यह बात और है कि पुलिस कार्यवाही करने से बचती रही है या फिर कई जगहों की जानकारी पुलिस को नहीं हो पाती थी। इसलिए यह अवैध धंधा जमकर फल फूल रहा था। लेकिन मुखबिर की सूचना के बाद माधव नगर पुलिस ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। उससे जहां सट्टा खिलाने वालों में और उसके खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया वही पुलिस को इसके अलावा भी अन्य कई जगहों पर संचालित हो रहे इस अवैध व्यापार को रोकने और भी कड़ी मशक्कत करने की आवश्यकता है। मुखबिर की सूचना पर माधवनगर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही में क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा में लगभग एक करोड़ रुपए का लेखा-जोखा सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की कार्यवाही में 6 लोगों को नामजद 6 लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलते गिरफ्तार किया है इनके पास से 3 लैपटॉप 35 मोबाइल ऑनलाइन मशीन सहित नगदी मिलाकर 1 करोड़ रुपए जपत किया है। सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़े गए 6 लोगों में दीपक परौहा, सुनील, विजय कुमार, ओम प्रकाश, दीपांकर मुखर्जी और रोहित पंजवानी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे और भी पूछताछ कर रही है।संचालित क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा पकड़ने की इस बड़ी कार्यवाही में माधव नगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा, झिंझरी चौकी प्रभारी रश्मि सोनकर, सायबर सेल प्रभारी उदयभान मिश्रा की भूमिका प्रमुख बताई जा रही है।
Leave a comment