कटनी (संवाद)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फुल एक्शन मोड लगातार बीते तीन चार महीने से देखा जा रहा है। वह जहां भी दौरे पर जाते हैं शिकायतों के आधार पर बड़े से बड़े अधिकारी को उनके द्वारा मंच से सस्पेंड करने की कार्यवाही की जाती है। लेकिन सीएम तो सीएम यहां पर तो कलेक्टर भी सीएम के नक्शे कदम चलकर गड़बड़ी करने वालों और लापरवाह अधिकारी – कर्मचारियों पर एक्शन लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस बाबत जिले के कमिश्नर,कलेक्टर और एसपी को साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर रखें और गड़बड़ी करते पाए जाने पर बिना किसी दबाव के कार्यवाही की जाए।
सीएम के निर्देश पर कटनी जिले के हाल ही में बनाए गए कलेक्टर अभी प्रसाद के द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार पूरे जिले का दौरा करके वास्तविक स्थिति की जान का जानकारी जुटा रहे हैं इस दौरान लोगों की शिकायतें और अधिकारी कर्मचारी के द्वारा की जा रही गड़बड़ियों भी सामने आ रही है जिसको लेकर कलेक्टर अभी प्रसाद के द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर के द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से हो रही धान खरीदी में बिचौलियों,दलालों और व्यापारियों के गठजोड़ को ध्वस्त करने व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एक जनवरी को सेंट्रल वेयरहाउस में अमानक धान से भरे ट्रक को जप्त किया गया था । इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जांच के उपरांत सोमवार को कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सीडब्ल्यूसी वेयरहाउस उपार्जन केंद्र के समूह संचालकों,ट्रक ड्रायवर पर कुठला पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई।
