एमपी (संवाद)। आखिरकार बहुप्रतीक्षित आईएएस स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई है जिसमें उमरिया, कटनी, जबलपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है। आईएएस की नई तबादला सूची में उमरिया जिले के नए कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी होंगे तो वही कटनी जिले के नए कलेक्टर अभी प्रसाद होंगे।
मध्यप्रदेश में बीते कुछ महीनों पहले से जब नगरीय निकाय के निर्वाचन पूर्ण हो चुके थे उसके बाद से ही मध्यप्रदेश में कई वरिष्ठ आईएएस और जिले में पदस्थ कलेक्टरों के स्थानांतरण किए जाने की चर्चा चल रही थी और इसके लिए तैयारी भी कर ली गई थी। स्थानांतरण किए जाने वाले आईएएस अधिकारियों की सूची महीनों पहले से तैयार करके सूची जारी करने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन किन्हीं कारणवश दो-तीन महीने से यह सूची लंबित पड़ी हुई थी। सूची में नाम आने के बाद से कई आईएएस अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर स्थानांतरण वाली जगह जाने को तैयार महीनों से बैठे रहे। लेकिन सूची जारी नहीं होने से वह खासा परेशान भी रहे हैं। बहरहाल वरिष्ठ आईएएस और जिलों के कलेक्टरों की स्थानांतरण सूची जारी की जा चुकी है। जिसमें वरिष्ठ आईएएस के साथ कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।
उमरिया जिले के नए कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी इसके पहले मध्यप्रदेश निर्वाचन विभाग में पदस्थ रहे है। इसके साथ वे उपसचिव मध्यप्रदेश शासन विधि एवं कार्य विभाग रहे है। वहीं कटनी जिले के नए कलेक्टर अवि प्रसाद इसके पहले उज्जैन के अपर कलेक्टर रहे है।