आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत विभिन्न चयनित योजनाओं के हितग्राहियों से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संवाद

Editor in cheif
5 Min Read
उमरिया (संवाद)। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत ष्विभिन्न चयनित योजनाओं के हितग्राहियों के साथ संवाद किया जाना प्रस्तावित है।  संवाद कार्यक्रम तीन स्तरों पर किया जाना है जिसमें राज्य स्तर, जिला स्तर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र स्तर  राज्य स्तरीय कार्यक्रम शामिल है।
कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी किया जा रहा है। कृषि विज्ञान स्तर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु विस्तृत दिशा निर्देश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है। प्रत्येक जिले के लिए मंत्री / राज्य मंत्री को नामांकित किया जाएगा।  समस्त स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए माननीय सांसद विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन एवं अन्य विशिष्टजनों तथा शासकीय सेवकों को आमंत्रित किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम चार चरणों में संपन्न किया जावेगा।  प्रथम चरण में प्रातः 09.45 से 10.15 बजे तक इस अवधि में निम्नानुसार आयोजन होगा। चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं पर केन्द्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।  इन फिल्मों का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग से जुड़े हितग्राही तथा नागरिक भी देख सकेंगे।  द्वितीय चरण में प्रातः 10.15 बजे से 10.30 बजे तक  इस अवधि में निम्नानुसार आयोजन होगा । कार्यक्रम के अतिथिगण और हितग्राहियों के मध्य संवाद, चिन्हित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु हितग्राहियों, जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के फीडबैक / सुझाव प्राप्त करना ,  अतिथिगणों का उद्द्बोधन,  योजनाओं के संबंध में प्राप्त फीडबैक / सुझावों को एक निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना शामिल है। तृतीय चरण में प्रातः 10.30 से 10.50 बजे तक इस अवधि में निम्नानुसार आयोजन होगा।  इस अवधि में सभी जिले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ जाएंगे।  राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी, मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री जी चुनिन्दा हितग्राहियों के साथ संवाद करेंगे और इसी की निरंतरता में मुख्यमंत्री जी का उद्बोध होगा।  चतुर्थ चरण में प्रातः 10.50 से 12.10 बजे तक इस अवधि में निम्नानुसार आयोजन होगा। राज्य, जिला एवं कृषि विज्ञान केन्द्र स्तर के कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रतिभागी अब राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रातः 10.55 बजे प्रधानमंत्री जी कार्यक्रम से लाइव जुड़ेंगे।
प्रधानमंत्री जी से चयनित हितग्राहियों के संवाद हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलास्तरीय कार्यक्रम हेतु कवर्ड हॉल का चयन किया जाये। जिला स्तरीय कार्यक्रम में समस्त योजनाओं के हितग्राहियों सहित कम से कम 2000 व्यक्ति उपस्थित रहें। कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों के लाने ले जाने हेतु परिवहन तथा भोजन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। 31 मई 2022 को आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार की व्यवस्था निम्नानुसार सुनिश्चित की जाये। प्री-ईवेंट के तहत 30 मई 2022 तक प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का गांव-गांव और शहर-शहर तक प्रचार-प्रसार , चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को विभिन्न माध्यमों से कार्यक्रम की जानकारी देना एवं उन्हें मुख्य कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करना ,  चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं में लाभान्वित हुए हितग्राहियों की सफलताओं की छोटी-छोटी कहानियां सरल भाषा में जनता तक पहुँचाना,  चिन्हित योजनाओं के क्रियान्वयन से जनता की जिन्दगी में आए बदलावों पर प्रिन्ट मीडिया और सोशल मीडिया पर आलेखों का प्रकाशन।
31 मई 2022 के कार्यक्रम हेतु  जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु मीडिया कवरेज, वेबकास्ट , सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार , लोकल मीडिया / केबल चैनल्स पर प्रसारण करना शामिल है।
पोस्ट इवेंट के तहत 01 जून 2022 से 05 जून 2022  तक  प्रिंट मीडिया में कार्यक्रम के संबंध में आर्टिकल/ स्टोरीज का प्रकाशन, इलैक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया में हितग्राहियों से संबंधी जानकारी का प्रकाशन,  सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार शामिल है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *