एमपी (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लगातार मंच से यह कहते हुए भी नजर आते हैं कि गड़बड़ी करने वाले लापरवाह अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा। वहीँ उनके द्वारा यह भी कहा है जाता है कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों कि वह पीठ भी थपथपाऐंगे।
बीते मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी जिले के दौरे पर थे जहां उन्होंने लापरवाही बरतने और गड़बड़ी करने के मामले में कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को मंच से तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।वही डिंडोरी जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा की जमकर तारीफ की है।
