आखिर सीएम शिवराज ने एक बार फिर क्यो दोहराया कि पार्टी दरी बिछाने के लिए कहेगी तो मैं वह भी करूँगा

Editor in cheif
3 Min Read
एमपी (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराया है। उन्होंने कहा कि वह भी पार्टी और संगठन के एक कार्यकर्ता हैं और जब भी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व जो कहेगा वह मैं करूंगा। पार्टी अगर मुझे कार्यक्रमों में दरी बिछाने का काम सौंपेगा मैं वह भी करूंगा। उनके लिए पार्टी जो तय करेगी वह उसके लिए तैयार हैं। मध्यप्रदेश में इसी साल नवंबर 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।  इस बीच प्रदेश में कई अटकलें बड़ी तेजी से चल रही हैं जिसमें यह भी की विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा शिवराज के अलावा भी कई और नेताओं के नाम नामो की चर्चा की जा रही है।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुचें हैं। इस बीच एक अखबार से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो अपनी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जो पार्टी तय करेगी वो वही करेंगे। एक अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी में आगे चलकर अपनी भूमिका तय नहीं कर सकते। उन्होंने कहा ‘मैं पार्टी में किसी भी योगदान के बारे में खुद फैसला नहीं कर सकता। पार्टी जो भी फैसला करेगी, वो मैं करूंगा।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- ‘अगर पार्टी मुझसे पार्टी कार्यक्रमों में कालीन (दरी) बिछाने को कहेगी तो मैं वो भी करूंगा. चौहान ने कहा एक अच्छा पार्टी कार्यकर्ता वह है जो अपने बारे में निर्णय नहीं लेता. यह पार्टी को तय करना है कि कौन सा व्यक्ति किस स्तर पर उसके लिए फायदेमंद है।
चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश भी चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकते हैं।जिसमें कई नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।बता दें मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के राज्य में  सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *