अपर कलेक्टर मिशा सिंह का उमरिया से जबलपुर ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची

0
2146
उमरिया (संवाद)। जिले की तेजतर्रार और स्वच्छ छवि वाली अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह का स्थानांतरण जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में किया गया है।

बीते कुछ माह पहले ही आईएएस मिशा सिंह का स्थानांतरण उमरिया जिले के किया गया था, लेकिन कुछ माह में ही उन्हें उमरिया से ट्रांसफर करते हुए जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही अनूपपुर जिले की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा का भी स्थानांतरण भोपाल सचिवालय में उप सचिव के पद पर किया गया था। लेकिन अब उन्हें संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं मध्य प्रदेश तथा प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल के लिए नई पदस्थापना की गई है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी ट्रांसफर सूची में अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here