उमरिया (संवाद)। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में देश विदेश से जानी मानी हस्तियां टाइगर देखने पहुंचते हैं। सैलानियो की बात करें तो हर वर्ष यहां लाखों सैलानी टाइगर का दीदार करने आते हैं। पर आज कुछ और बात है फिल्म स्टार जंगल में जंगली जानवरों को देखने के अलावा अपने बच्चों का शादी व्याह भी यहीं से करना पसंद करते हैं।

जिसमें मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्य अभिनेता दिलीप जोशी (जेठालाल) सपरिवार शादी में शामिल होने के लिए बांधवगढ़ आए हुए हैं जिसमें उनके बेटी नियति दामाद यशोवर्धन दो दिवसीय यात्रा के दौरान जंगल सफारी का आनंद भी लिया दामाद एक फिल्म निर्देशक और लेखक भी हैं। जिन्होंने एक शॉर्ट फिल्म मंडी का निर्देशन किया है।
