सीमांकन को लेकर कलेक्टर सख्त,तहसील में रिपोर्ट जमा नही करने पर 5 राजस्व निरीक्षकों को शो काज नोटिस जारी

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। प्रदेश सरकार द्वारा 19 दिसंबर से  26 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। सुशासन सप्ताह के तहत शासन द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष पहल करने के निर्देष राज्य सरकार द्वारा दिए गए है। उमरिया जिले में कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी द्वारा सुषासन सप्ताह में राजस्व विभाग के माध्यम से लंबित सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
अभियान के दौरान 5 राजस्व निरीक्षकों के द्वारा सीमांकन की रिपोर्ट तहसील मे जमा नही करने पर शो काज नोटिस जारी की गई है जिसमें करकेली तहसील के राजस्व निरीक्षक विष्वंभर सिंह मरावी, मानपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक रामानंद तिवारी, नंदलाल साकेत, लखन सिंह शामिल है। इसी तरह पाली तहसील के राजस्व निरीक्षक विषाल रत्नम द्वारा सीमांकन के प्रकरणों में मौके पर नाप नही करने तथा तहसील में रिपोर्ट जमा नही करनें पर शो काज नोटिस जारी किया गया है। इधर उमरिया नगर के आर आई का सीमांकन कार्य औसतन अच्छा रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *